बलौदाबाजार – भाटापारा द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता जी की 54वां स्मृति दिवस एवं जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, गुरु खुशवंत साहेब जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गुरु जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि –
“एकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास ही किसी भी समाज की असली ताकत हैं, इन्हीं तीन स्तंभों के माध्यम से हम अपने समाज को हर क्षेत्र में सशक्त, स्वावलंबी और अग्रणी बना सकते हैं, इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
हमारा समाज, हमारी युवा शक्ति और हमारे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं ही हमारे उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव हैं, इन्हें सशक्त करना ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है।”
गुरु खुशवंत साहेब जी के द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।








