जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहन लाल पटेल ने आदेश क्रमांक 4864 के तहत दिनांक 26.09.2026 को होने वाली तिमाही परीक्षा को स्थगित करते हुए जिले के समस्त शासकीय / अशासकीय / अनुदान प्राप्त शालाओं में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।
आदेश में कहा गया है कि शेष दिनों की त्रैमासिक परीक्षा यथावत रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
कलेक्टर, जिला पंचायत CEO सहित सभी BEO और संस्था प्रमुखों को सूचना एवं पालन के निर्देश दिए गए हैं।









