मुंगेली में भीषण सड़क हादसा: 2 की मौत, एक गंभीर; ‘CMO’ लिखी कार को लेकर उठे सवाल

  • जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला के पास देर रात दर्दनाक हादसा

मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादवमुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में बरेला के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किरण बसूर (39) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंजली बसूर (35) ने बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे घायल विकेश साहू (36) का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों मुंगेली के विनोबा नगर निवासी थे और तखतपुर से मुंगेली लौट रहे थे।

* हादसे के बाद कार चालक फरार, ‘CMO’ नंबर प्लेट से उठे सवाल*

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में तखतपुर नगर पालिका के पास एक क्षतिग्रस्त कार मिलने की जानकारी सामने आई। दुर्घटनास्थल से मिले नंबर प्लेट पर ‘CMO’ लिखा होने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि हादसे के समय कार में तखतपुर नगर पालिका के CMO सहित अन्य लोग सवार थे और वे एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। हालांकि, इस दावे की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

* पुलिस जांच में जुटी*

जरहागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शोभा यादव के अनुसार, पुलिस दुर्घटना के कारण, कार चालक, वाहन में सवार लोगों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है। कार, नंबर प्लेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हादसे की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Hot Topics

Related Articles