‘मुंबाचा राजा’ के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी

मुंबई। गणेशोत्सव के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के वारिस अनंत अंबानी मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडालों में लगातार दर्शन करते नजर आ रहे हैं। ‘लालबागचा राजा’ के साथ अपने जुड़ाव को लेकर चर्चा में रहने वाले अनंत अंबानी इस बार लालबाग-परेल इलाके के अन्य लोकप्रिय गणपति मंडलों में भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसी क्रम में 23 सितंबर को उन्होंने गणेश गली स्थित प्रसिद्ध ‘मुंबाचा राजा’ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।अनंत अंबानी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश गली पहुंचे। उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही पंडाल के आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अनंत ने भगवान गणेश के सामने माथा टेका और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर अनंत अंबानी पारंपरिक लाल रंग के कुर्ते में नजर आए। गणेशोत्सव के अनुरूप उनका पहनावा सादा और पारंपरिक था। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों की टीम भी साथ मौजूद रही।गणेश गली पहुंचने के बाद अनंत अंबानी सीधे गणपति पंडाल में गए। यहां उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने पूजा की और कुछ समय तक पंडाल में मौजूद रहे। मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद मंडल के सदस्यों ने अनंत अंबानी को अपनी वार्षिक पुस्तक और अन्य स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान उन्होंने मंडल के सदस्यों से बातचीत भी की। अनंत की यात्रा को देखते हुए पंडाल के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। गणेशोत्सव के कारण पहले से ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था रखी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles