स्मृति ईरानी को बीजेपी के प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई जिम्मेदारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का बीजेपी प्रभारी बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने स्मृति ईरानी को “चोट खाई हुई” और “घायल शेरनी” बताते हुए कहा है कि अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ आने के बाद वह किसे हटाती हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि “स्मृति ईरानी का वनवास खत्म हुआ है। चोट खाई हुई स्मृति ईरानी हैं, घायल शेरनी हैं। यहां आने के बाद किसको हटाती हैं, यह देखना होगा।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी चर्चा तेज हो गई है।असम दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वहां काफिले में हुए पथराव को लेकर कहा, सांसद रकीबुल हुसैन ने SP को घटना की जानकारी पहले ही दी थी। SP, एडिशनल SP ने आश्वस्त किया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। घटना के दौरान काले और बीजेपी के झंडे लिए कुछ लोग थे। ग्लास बम, एसिड और पथराव काफिले में हुआ। भाजपा कांग्रेस को डराना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह अब और भी अधिक है।

Hot Topics

Related Articles