रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी. राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किए जाने की संभावना है. इस साल धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर के बाद प्रारंभ किए जाने के संकेत हैं. वहीं, शक्कर कारखानों में प्रदेश के गन्ना किसानों से गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय का भी अनुमोदन किया जा सकता है. कैबिनेट में प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को प्रोत्साहित करने वर्तमान नीति में संशोधन सहित अन्य विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी।






