भाटापारा, शनिवार संध्या से भाटापारा मे कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया जो क्षेत्र मे जबर्दस्त मानसून की दस्तक के रुप मे परिभाषित होती हुई नजर आई।अत्यधिक बारिश से शनिचरी सब्जी बाजार हुआ जलमग्न विभिन्न क्षेत्रों मे जल भराव
लगभग पांच बजे मानसून का चक्र जबर्दस्त आगाज करता हुआ नजर आया तथा मूसलाधार बारिश की कड़ी प्रारंभ हो गयी कई दिनों से बारिश मे विराम की स्थिति के बाद हुई बारिश उमस से राहत देती हुई जरुर प्रतीत हुई
लेकिन बारिश की जबर्दस्त दस्तक भाटापारा मे अपना प्रभाव भी छोड़ती हुई नजर आयी बारिश का क्रम निरंतर जारी रहने से बारिश से उत्पन्न परिस्थतियों के दर्शन भी क्षेत्र को होना प्रारंभ हो गया।


मे सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है सब्जी तरकारी की जिसके तहत नवधा रामायण मण्डप महावीर वार्ड परिक्षेत्र मे मंगलवार को मंगल बाजार एवं शीतलामंदिर हथनीपारा परिक्षेत्र मे शनिवार को शनिचरी बाजार लगता है जहां प्रमुख रुप से सब्जियों का विक्रय होता
है, लेकिन इस शनिवार शनिचरी बाजार जबर्दस्त बारिश की भेंट चढ़ता हुआ नजर आया तथा मूसलाधार बारिश से बाजार जलमग्न हो गया एवं बाजार मे डूबान की स्थिति बनती दिखाई दी एवं सब्जियों के कैरेट पानी मे डूबते तैरते नजर आये। विभिन्न क्षेत्रों मे जलभराव की स्थिति
मूसलाधार बारिश का प्रभाव जहां शनिचरी बाजार के जलमग्न होने के दृश्य के रुप में उभरकर सामने आया वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी, कुछ जगहों में घरों में भी पानी घुस गया, हालांकि मानसून के पूर्व ही नगर पालिका द्वारा जलभराव की परिस्थिति की रोकथाम के लिए नालियों के मरम्मतीकरण नये नालियों के निर्माण ड्रेनेज सिस्टम के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस प्रयासों को अंजाम दिया गया है, लेकिन शनिवार को हुई जबर्दस्त बारिश और उत्पन्न हुई स्थिति यह ऐहसास करा रही है कि इस दिशा में अभी चुनौती कायम है।






