युवराज सिन्हा,राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रायपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 16 नवंबर 2026 को ग्राम खुड़सा, तहसील फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में मेगा ड्राइव (फेस-1 पार्ट-II) के अंतर्गत लीगल एड क्लिनिक (विधिक सहायता केंद्र) का शुभारंभ किया गया।
उक्त लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ माननीय श्री अविनाश कुमार दुबे, सचिव/वरिष्ठ न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा किया गया।
इस लीगल एड क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को न्याय तक सहज पहुंच प्रदान करना है।
अधिकार मित्र
श्री कोमल निषाद
श्री नेहरू टंडन
श्री विक्रम सोनी
श्री कमलेश कश्यप
श्री सुप्रभात हलदार












