मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करने वाले पर थाना गैंदाटोला पुलिस की सख्‍त कार्यवाही

नशा के खिलाफ थाना गैंदाटोला पुलिस की लगातार कायर्वाही जारी है

मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करने वाले पर थाना गैंदाटोला पुलिस की सख्‍त कार्यवाही

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल ।

आरोपी के कब्‍जे से 29 नग पौवा गोवा स्‍पेशल विस्‍की शराब एवं घटना में प्रयुक्‍त मोटर सायकल कुल कीमती 13480 रूपये को किया गया जप्‍त*

गिरफ्तार आरोपी का नाम- पवन निषाद पिता रविशंकर निषाद, उम्र- 32 साल, पता- ग्राम दैहान , थाना गैंदाटोला , जिला राजनांदगांव , छ0ग0,

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री ,अवैध गांजा बिक्री , असामाजिक तत्‍वों , के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं , इसी अभियान के तहत दिनांक 21.04.26 को मुखबरी से सुचना मिला कि ग्राम नुनहाटोला एवं ग्राम कोलियारी के बीच कच्‍चा रास्‍ता में , एक व्‍यक्ति मोटर सायकल से अवैध रूप शराब परिवहन कर रहा कि सुचना पर मौके पहूंच कर नाकाबंदी करने पर आरोपी मोटर सायकल में मिला जो नाम पुछने पर अपना नाम पवन निषाद पिता रविशंकर निषाद, उम्र- 32 साल, पता- ग्राम दैहान , थाना गैंदाटोला , जिला राजनांदगांव , छ0ग0, बताया जिसके कब्‍जे से 1 एक पीला रंग के प्‍लास्टिक थैला के अंदर 29 पौवा गोवा स्‍पेशल विस्‍की शराब प्रतयेक पौवा में 180 एमएल भरी हुई सीलबंद , कुल मात्रा 5.220 लीटर कीमती 3480 रूपये को जप्‍त किया गया एवं घटना में प्रयुक्‍त मोटर सायकल स्‍पेलेण्‍ड प्‍लस क्रमांक CG04DN5724 कीमती 10000 रूपये को जप्‍त किया गया आरोपी के खिलाफ मौके पर अपराध धारा- 34(2) आबकारी एक्‍ट की अपराध कायम कर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिर0 कर ज्‍युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया हैं ।

विशेष योगदान

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू , सउनि हेमंत बोरकर , सउनि मेघनाथ सिन्‍हा , एवं आरक्षक मोहित साहू , नरेश प्रधान , जलेश्‍वर मंडावी ,त्रिभुवन पटेल , अमित चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Hot Topics

Related Articles