मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग में पड़ी, यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

 

Hot Topics

Related Articles