युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल से 45 साल बाद बना जन्म प्रमाण पत्र, एंड्रूज वार्ड के अखिलेश सोनी को मिली बड़ी राहत आधार अपडेट सहित कई जरूरी कार्यों में आ रही थी परेशानी, पार्षद की पहल से हुआ समाधान

संदीप यादव मुंगेली। एंड्रूज वार्ड के निवासी अखिलेश सोनी को जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण लंबे समय से शासकीय कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आधार कार्ड अपडेट समेत कई जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाओं में उन्हें बार-बार दिक्कत आ रही थी।

मामले की जानकारी युवा पार्षद रोशन सोनी को मिलने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और नगर पालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। दस्तावेजों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई के बाद आखिरकार लगभग 45 वर्ष बाद अखिलेश सोनी का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया।

प्रमाण पत्र मिलने के बाद अखिलेश सोनी ने कहा – “लंबे समय से दस्तावेज नहीं होने से हर काम में परेशानी होती थी, अब जन्म प्रमाण पत्र मिलने से आधार अपडेट और अन्य सरकारी काम आसानी से हो सकेंगे।”

वहीं पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि वार्डवासियों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। कई बार जानकारी के अभाव में लोग वर्षों तक भटकते रहते हैं। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि यदि किसी को भी जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार, राशन कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें।

जन्म प्रमाण पत्र मिलने पर अखिलेश सोनी और उनके परिवार ने युवा पार्षद रोशन सोनी का आभार व्यक्त किया ।

Hot Topics

Related Articles