रतनपुर तहसीलदार सोनू को दिया गया सीपत का अतिरिक्त प्रभार

सीपत तहसीलदार गरिमा रायपुर के लिए रिलीव

बिलासपुर/सीपत:- सीपत तहसीलदार गरिमा ठाकुर मंगलवार को पद से भारमुक्त (रिलीव) हो गईं। राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उनका ‘तबादला रायपुर किया गया है।उनके स्थान पर सोनू अग्रवाल को सीपत तहसीलदार रतनपुर तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि राज्य शासन ने 9 सितंबर को 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की थी, जिसमें गरिमा ठाकुर का नाम भी शामिल था। उन्होंने 9 मार्च 2026 को सीपत तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया था। अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक कार्यों में काफी सक्रियता दिखाई। दूसरी ओर, सोनू अग्रवाल को सीपत तहसील का पुराना अनुभव है। वे पहले भी सीपत तहसीलदार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जिसके बाद उनका स्थानांतरण रतनपुर किया गया था। प्रशासनिक व्यवस्था और राजस्व कायों से उनके पूर्व परिचय को देखते हुए ही कलेक्टर ने उन्हें यह दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है। अब सोनू अग्रवाल रतनपुर के साथ-साथ सीपत तहसील के कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Hot Topics

Related Articles