रथयात्रा उत्सव पर युवा दुर्गोत्सव समिति ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

भाटापारा(मोहन तिवारी) ग्राम दतरेंगी में प्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर युवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुआ। उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करने का पुण्य अवसर देता है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि ऐसे सेवा एवं जनकल्याणकारी आयोजन समाज में परोपकार, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने ने कहा कि इस प्रेरणादायी आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं रक्तदाताओं का हृदय से अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर गांव के पंच, सरपंच पदाधिकारी, नवयुवक रक्तदाता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles