- संदीप यादव मुंगेली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर युवा पार्षद रोशन सोनी ने अपने वार्ड की बहनों को एक अनूठा और उपयोगी उपहार देते हुए राशन कार्ड प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनके परिवार की खुशियों को मजबूत करना रहा।
राखी के अवसर पर बहनों को सम्मानपूर्वक राशन कार्ड प्रदान करते हुए पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
राशन कार्ड मिलने पर वार्ड की बहनों ने युवा पार्षद रोशन सोनी का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। रक्षाबंधन के मौके पर किया गया यह प्रयास क्षेत्र में भाई-बहन के रिश्ते के साथ सेवा और जनसरोकार की मिसाल बनकर सामने आया।














