Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी का संभागायुक्त एवं आईजी ने लिया जायजा

    राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर श्री रूपेश कुमार उपस्थित रहे।

    कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात एवं पार्किंग, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही आवश्यक तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंच एवं बैठक व्यवस्था, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया। इस दौरान एसपी एसआईबी श्री नीरज चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!