राजनांदगांव: जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि गर्मी के दृष्टिगत जिला अस्पताल राजनांदगांव के सभी वार्डों में एसी एवं कूलर की व्यवस्था की गयी है। साथ ही अस्पताल परिसर में पर्याप्त पंखों तथा शुद्ध व शीतल पेयजल व्यवस्था की गयी है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों तथा ओपीडी हेतु पंखे एवं कूलर की व्यवस्था की गयी है। साथ ही आवश्यकता अनुसार जीवनदीप समिति से पंखे एवं कूलर की पूर्ति की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों को लू से बचाव सहित अन्य स्वास्थ्य जागरूक किये जाने हेतु अलर्ट जारी किया गया है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक संबंधी आईसी प्रदर्शित की गयी है। हीट स्ट्रोक संबंधी दैनिक रिपोर्टिंग आईएचआईपी पोर्टल के माध्यम से सभी संस्थानों से की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles