दल्लीराजहरा:- 1 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे आज अपने प्रभार जिले के प्रवास पर पहुंचे। जिला प्रवास के दौरान प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक श्री कृष्णा तिवारी, श्री अनिल नागवंशी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बैठक में प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों तथा जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री डोंगरे ने कहा कि शीघ्र ही राजनांदगांव जिले में पुनः प्रवास कर टीम का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उनका यह प्रवास झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।






