संदीप यादव मुंगेली। प्रातः स्मरणीय जगत वंदनी श्री सदगुरु कबीर साहेब तदस्वरूप पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहब की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से कबीर पंथ के वर्तमान वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहब (धर्म नगर दामाखेड़ा) का गरिमामय आगमन एवं पावन प्रवास मुंगेली की पावन धरा पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
08 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे साहब जी का शुभ आगमन शिक्षक नगर, मुंगेली में हुआ। इस शुभ अवसर पर साहब जी के दर्शन-लाभ एवं चौका आरती का विशेष आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में नेमी-प्रेमी, सज्जन एवं कबीर पंथ अनुयायी सपरिवार इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हुए और दर्शन लाभ प्राप्त कर धन्य हुए।
मुख्य आकर्षण पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहब द्वारा चौका आरती रही। इसके पश्चात सद्गुरु भंडारा मानस भवन (बी.आर.साव स्कूल के पास) में आयोजित हुआ।
आयोजक सुमिरन दास एवं श्रीमती दीपमालिका, वेंकटरमन एवं आरती मानिकपुरी (शिक्षक नगर, मुंगेली) ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।






