रायपुर।छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर 2026 को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) को अचानक स्थगित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा अब तय समय पर आयोजित नहीं होगी। इस स्थगन का मुख्य कारण माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक WPS NO. 6783 of 2026 में 9 अक्टूबर 2026 को पारित किया गया एक अहम आदेश है, जिसके अनुपालन में विभाग ने परीक्षा को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीखों को लेकर विभाग ने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है और अधिकारियों का कहना है कि आगामी समय-सारणी की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। इस अचानक आए फैसले से परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों को अब नई तिथि के लिए इंतजार करना होगा।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने टाली 11 अक्टूबर की परीक्षा






