छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ASP और CSP बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना में फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नए पदों पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव और अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत झा अभनकुमार को पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, अजय कुमार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य अधिकारियों को भी पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों और बटालियन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इसके अलावा, कुछ प्रशिक्षु अधिकारियों को नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना वाले जिले में अपने अधीनस्थ पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी को कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्त होंगे।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Hot Topics

Related Articles