सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा…37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तारः बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 लीटर देशी शराब जब्त !

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर

जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सीपत पुलिस ने बहेरा पुल के पास दबिश देकर एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 37 पाव, कुल 6.660 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 2,960 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम सागर लास्कर (35), निवासी ग्राम नरगोडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रुप में हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Hot Topics

Related Articles