बिलासपुर/सीपतः- छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में बिलासपुर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने रायपुर को बड़े अंतर से पराजित किया। बिलासपुर की टीम की जीत में नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की छात्राओं अन्नू एवं निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय की छात्रा अन्नू को “बेस्ट ऑलराउंडर” के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं निधि ने भी अपने शानदार खेल से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रांजल घर शर्मा ने अन्नू एवं निधि को बधाई देते हुए कहा कि दोनों छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा से महाविद्यालय का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं सहित पूरी विजेता टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अन्नू एवं निधि को बधाई देते हुए कहा कि दोनों छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा से महाविद्यालय का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है
प्रांजल धर शर्मा डायरेक्टर नयनतारा कालेज








