राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए नेटबॉल में 13 खिलाड़ियों का चयन

भाटापारा। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए नेटबॉल के 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में भाटापारा क्षेत्र के कुल 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल प्रशिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक शरद पंसारी, भाटापारा ने बताया कि विगत दिनों रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।

बालक वर्ग में सात खिलाड़ियों का चयन

नेटबॉल 19 वर्ष बालक वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेंगा के निखिल साहू, वीरेंद्र साहू, चंद्रप्रकाश, शाहिल दिवाकर एवं प्रकाश साहू तथा सेजस स्कूल भाटापारा के धानेन्द्र पंसारी और शौर्य साहू का चयन हुआ है।

बालिका वर्ग में छह खिलाड़ी चयनित

नेटबॉल 19 वर्ष बालिका वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेंगा की ट्विंकल साहू, योगिता साहू, चंचल रजक, कीर्ति साहू एवं फूल केवरा तथा सेजस स्कूल भाटापारा की अफ्शा बेगम ने स्थान बनाया है।

सभी चयनित खिलाड़ी बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन की ओर से खेलेंगे। खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत एवं संबंधित विद्यालयों में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके गेंदले, सहायक संचालक केएस मरावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भास्कर देवांगन, प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप शर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक दुर्गेश शर्मा, प्राचार्य चंद्राजी राम कुर्रे, आलोक गुप्ता, सतीश सोनी, धनेश साहू, योगेश कटैलिहा, परिचय मिश्रा, चंद्रकांत बागड़े एवं तरुण सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hot Topics

Related Articles