रायपुर कमिश्नर ने हिंदी पेपर लीक के फरार आरोपी पर ईनाम रखा

रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर ईनाम घोषित कर दिया है. आरोपी 14 मार्च से फरार है और उसकी तलाश जारी है. इस बीच डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस ने फरार आरोपी पर आज 5,000 रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है. दरअसल, सबसे पहले जारी हुए टाइम टेबल पर 14 मार्च को 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा हुई, लेकिन 23 मार्च को यह रद्द कर नई तिथि जारी कर दी गई. इसके बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई. सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने फरार आरोपी वेणु जंघेल की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. आदेश में कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके स्वच्छंद घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है. गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।।

 

 

Hot Topics

Related Articles