पत्रकारगणों एवं सामाजिक जनों द्वारा शोभायात्रा मे चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के लिए भी आभार प्रदर्शन
भाटापारा,लोकतंत्र मे प्रशासन की अहम भूमिका होती है व्यवस्था के अहम अंग के रुप मे परिभाषित प्रशासन समस्त क्रियान्वयन के अहम माध्यम होते है,कार्यों का संचालन प्रशासन के माध्यम से ही होता है,लिहाजा कई दफा कार्यों के समुचित संचालन मे कुछ कमी आयी तो इसकी जवाबदेही भी प्रशासन की होती हुई नजर आती है,लेकिन कई बार स्थिति और कार्य ऐसा मूतरुप ग्रहण करती है कि जनमानस के बीच सहज ही बधाई एवं आभार के
स्वर उठने लगते है, जिले का सरोकार कुछ ऐसी ही परिस्थतियों से होता हुआ जान पड़ रहा है।
राष्ट्रीय गणना मे एसपी का टाॅप टेन स्थान
संयुक्त जिला बलौदाबाजार भाटापारा का गौरवपूर्ण उपलब्धि से सरोकार होता हुआ जान पड़ रहा है गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक गणना हुई जिसके तहत उत्कृष्ट कार्यशैली के तहत देश भर मे 10पुलिस अधिक्षकों का चयन किया गया,जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि इस टाॅप टेन मे पुलिस अधीक्षक गौरव राय का नाम आया,समूचे छत्तीसगढ मे इनका नाम आना समूचे छत्तीसगढ सहित जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि का सबब बनती हुई प्रतीत हो रही है।
विराट शोभायात्रा मे दिखी उत्कृष्ट कार्यशैली
उत्कृष्टता के आधार पर टाॅप टेन मे स्थान बनाए पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली एवं कुशल मार्गदर्शन का ज्वलंत उदाहरण भाटापारा के सबसे बड़े आयोजन श्री अखंड रामनाम सप्ताह विराट शोभायात्रा मे स्पष्ट रुप से परिलक्षित हो गयी,विराट जनसैलाब के बावजूद अत्यंत सुचितापूर्ण एवं सुरुचिपूर्ण संपन्न हुए आयोजन के मद्देनजर जनमानस के बीच पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सहज ही सराहना के स्वर उठ रहें हैं।
पत्रकार एवं सामाजिक जनों द्वारा बधाई एवं आभार
जिले को गौरवान्वित करने वाली पुलिस अधीक्षक की गौरवपूर्ण उपलब्धि एवं सुचितापूर्ण संपन्न हुए विराट शोभायात्रा के मद्देनजर भाटापारा के पत्रकारगणों एवं सामाजिक जनों द्वारा गौरव राय से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी गयी वहीं विराट शोभायात्रा के सुचितापूर्ण संपन्न होने पर आभार प्रदर्शन भी किया गया,इस अवसर पर पत्रकारगणों एवं सामाजिक जनों मे श्याम सुंदर पुरोहित मुकेश शर्मा शंकरलाल सोनी,संजय तिवारी,मोनू मानिक प्रसाद दुबे सुनील जोशी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।








