रिहायशी मकान से महाराष्ट्र राज्य निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद

राजनांदगांव ।जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते बागनदी थाना क्षेत्र के एक रिहायशी मकान से महाराष्ट्र राज्य निर्मित 12.60 लीटर ‘संत्री’ शराब बरामद की है।

आबकारी विभाग की टीम ने अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी स्थित मकान में दबिश देकर 140 नग, प्रत्येक 90 एमएल की बोतलों में भरी कुल 12.60 बल्क लीटर देशी दारू जब्त की। उक्त शराब बिना वैध अनुमति के संग्रहित की गई थी।

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Hot Topics

Related Articles