रेमहला–सरनापारा के बीच स्थित पुलिया बही, गांवों का संपर्क बाधित

जियाउल खान ,लखनपुर ।


  • तेज बारिश और उफनते नाले ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, स्कूली बच्चों समेत राहगीरों की आवाजाही प्रभावित

सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। रेमहला से सरनापारा के बीच स्थित पुलिया तेज बारिश के चलते बह जाने से दोनों गांवों के बीच आवागमन बाधित हो गया है। पुलिया के बहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव तेज होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर अस्थायी आवागमन की व्यवस्था कराई जाए और रेमहला–सरनापारा के बीच जल्द से जल्द मजबूत एवं स्थायी पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान ग्रामीणों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hot Topics

Related Articles