लक्ष्य शर्मा बने बजरंग दल गरियाबंद जिला के सह संयोजक

युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर ।विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रांत की विहिप की बैठक हुई जिसमें संगठन विस्तार को लेकर कार्य योजना बनाया गया जिसमें 16 अगस्त को गरियाबंद जिले में विहिप की जिला बैठक रखी गई जिसमें जिले की कार्यकारिणी एवं कार्यों को गति देने के लिए नई टीम तैयार किया गया जिसमें फिंगेश्वर के लक्ष्य शर्मा को बजरंग दल गरियाबंद जिले का सह संयोजक का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई जिसकी जिम्मेदारी संगठन के संगठन मंत्री वेद राम नंदे जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर जिला संयोजक मोहित साहू जिला मंत्री विकास उपाध्याय और बैठक में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख श्री अखिलेश लुनिया जी एवं राजिम विभाग मंत्री श्री सौरभ अग्रवाल जी के द्वारा दिया गया ।

जिला संयोजक मोहित साहू से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला एवं फिंगेश्वर प्रखंड क्षेत्र में बजरंग दल के द्वारा जो भी दायित्व स्थानीय कार्यकर्ताओं को दिया जाता है उसे निष्ठा एवं सक्रियता से हमारे युवा उस कार्य का संपादन करते हैं जैसे गऊ सेवा के क्षेत्र में हो सामाजिक गतिविधियों धार्मिक क्षेत्र और नगर में अपनी भूमिका को सिद्ध करने के लिए हमारे संगठन के युवा हमेशा आगे रहते हैं उनके निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए नई दुनिया पत्रकार लक्ष्य शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यो गौ सेवा कार्य को देखते हुए जिला प्रतिनिधियों ने उन्हें सह संयोजक का दायित्व दिया

 

दायित्व मिलने पर लक्ष्य शर्मा ने सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि –

 

इतनी कम उम्र में दिए गए दायित्व का निर्वाह करना जिम्मेदारियां पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा चाहे वह गौ सेवा के क्षेत्र में हो धार्मिक क्षेत्र संगठन विस्तार का विषय हो या अन्य किसी प्रकार की जिम्मेदारी को मैं हमारे जिले के बजरंग दल के सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में कार्य करता रहूंगा

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मुकेश साहू शुभम जैन डिगेश्वर वर्मा शुभम तिवारी रोशन साहू ईशान तिवारी संतोषी श्रीवास्तव पद्मा यदु योगेश सिंह ठाकुर कुणाल साहू हिमांशु सोनी होरीलाल साहू मोहन शर्मा ओम शर्मा जितेंद्र शर्मा चिराग यदु साहू समाज जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू और अक्की श्रीवास ने बधाई दी ।

Hot Topics

Related Articles