जियाउल खान, लखनपुर/सरगुजा। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर लखनपुर मस्जिद में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के साथ-साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मस्जिद परिसर की साफ-सफाई और सजावट को लेकर बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बच्चे मस्जिद को सजाने, साफ-सफाई करने और अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मस्जिद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। समाज के लोगों का कहना है कि इस पर्व के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश दिया जाता है।
पर्व को लेकर लखनपुर में उत्साह का माहौल है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में समाज के लोग जुटे हुए हैं।














