लूटकांड केस…तीसरा आरोपी गुजरात से गिरफ्तार:रोहरा ज्वेलरी में हुई थी 12 लाख की लूट, कोर्ट ने भेजा जेल, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भाटापारा,रोहरा ज्वेलरी में हुई थी 12 लाख की लूट, कोर्ट ने भेजा जेल, फरार आरोपियों की तलाश जारी|

बलौदाबाजार भाटापारा के रोहरा में 16 जुलाई को हुई 12 लाख रुपए के जेवरात लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कौशलेंश त्रिपाठी (55) को गुजरात के जामनगर से पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल, पैन कार्ड और 60 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के दो अन्य आरोपियों जिला उल हक और बच्चे पाठ्यक्रम उर्फ शत्रुजन को 28 जुलाई को गिरफ्तार किया था। यह मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं। घटना के बाद से पुलिस इस अंतरराज्यीय गिरोह की तलाश में जुटी थी।

 

पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल दो बाइक, एक स्कॉर्पियो, एक पिस्टल, एक कट्टा और चांदी के जेवर बरामद किए थे। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस मामले में बड़ी सफलता मान रही है।

 

पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कौशलेंश त्रिपाठी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि, पुलिस के अनुसार गिरोह के कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं और लूट का कुछ सामान भी बरामद होना बाकी है।

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत  जेल में हैं।

 

Hot Topics

Related Articles