जियाउल खान ,लखनपुर। सरगुजा ।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर 16 अगस्त दिन रविवार शाम करीब 7:50 बजे केसगवा मोड़ के समीप ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी । हादसे में मोटरसाइकिल सवार बंधन राम बरगाह, पिता शिव कुमार, निवासी ग्राम डोकेरनारा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायल को एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुर्घटना कारीत वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है।














