लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने ग्राम तुंगा में नवीन आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण कर ग्राम कुस और पोड़ी हाई स्कूल में छात्राओं को किया निशुल्क साइकिल का वितरण 

  • विधायक ने लोगों से जनसंपर्क कर क्षेत्र की समस्याओं से हुए अवगत

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा।लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुसु और पोड़ी हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण समारोह में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम अतिथियों ने माता सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं प्राचार्य और शिक्षकों के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित किया। लुण्ड्रा विधायक ने कक्षा नवमी की छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। इसी तारतम्य में विधायक प्रबोध मिंज ने ग्राम तुंगा में नवीन आंगनवाड़ी भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया है। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद विधायक ने अपने विधानसभा के कई गांव में लोगों से जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि महंत ,विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव, भैया लाल साहू, सचिव उपेंद्र सिंह पैकरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles