विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बड़े टेमरी के शारदीय नवरात्रि व संकीर्तन यज्ञ में हुए शामिल, राम नाम जाप के साथ की परिक्रमा*

 

*भक्ति भाव में लीन हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल: कूड़ेघर कैवर्त समाज के धार्मिक आयोजन में लिया संकीर्तन का पुण्य लाभ*

*शारदीय नवरात्रि एवं हरिनाम संकीर्तन यज्ञ में पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, कहा-कलिकाल में केवल हरिनाम ही उद्धार का परम साधन*

*कूड़ेघर कैवर्त समाज फुलझर कौड़िया शाखा अनसुला का भव्य आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने माथा टेककर की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना*

राजकुमार अग्रवाल 

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े टेमरी में कूड़ेघर कैवर्त समाज फुलझर कौड़िया शाखा क्षेत्र अनसुला के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि महोत्सव एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का भव्य एवं पावन आयोजन संपन्न हुआ। इस धर्मोत्सव में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संतों व श्रद्धालुओं के बीच भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

ग्राम बड़े टेमरी पहुंचने पर आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आत्मीय व पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम आदिशक्ति मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। उन्होंने माता रानी से संपूर्ण बसना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता और खुशहाली की मंगलकामना की।

माता की आराधना के उपरांत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अखंड हरिनाम संकीर्तन मंडप में प्रवेश किया। वहां गूंज रहे मृदंग, करताल और झांझ की दिव्य ध्वनियों के बीच विधायक डॉ. अग्रवाल ने हाथों में ताल मिलाते हुए श्रद्धाभाव से भगवान श्री राम और हरि नाम का संकीर्तन किया। उन्होंने संकीर्तन यज्ञ वेदी की विधिवत परिक्रमा कर क्षेत्र की आध्यात्मिक शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्रों और पौराणिक मान्यताओं में स्पष्ट कहा गया है—’कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा।’ सतयुग में ध्यान, त्रेता में यज्ञ और द्वापर में देवाचर्न का जो पुण्य प्राप्त होता था, कलिकाल की इस आपाधापी में वही परम पुण्य केवल प्रभु के पावन नाम के जाप और संकीर्तन से सुलभ हो जाता है। जब समाज एक स्वर में हरिनाम का उच्चारण करता है, तो वातावरण की समस्त नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और आत्मिक व मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने माता रानी के जयकारे लगवाते हुए आगे कहा कि शक्ति की भक्ति हमें अन्याय से लड़ने और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संबल देती है। कैवर्त समाज की धर्मपरायणता और सांस्कृतिक निष्ठा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं और हमारी सनातन परंपराओं की नींव को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा सांकरा हलधर पटेल,महामंत्री भाजपा सांकरा मनोज बारिक, डॉ सुशील प्रधान, कार्यालय प्रभारी सांकरा कमल साहू, समाज प्रमुखगण समाज प्रमुख भगवान दास सेठ,फगुलाल नायक, प्रह्लाद देहरी,हरिचंद्र नायक,विनोद कैवर्त,महेंद्र कैवर्त,संतोष मांझी,रामचंद्र बाघ,मधु कैवर्त,कूड़ेघर कैवर्त समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण माता के भक्त एवं संकीर्तन प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान समूचा ग्राम भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा।

Hot Topics

Related Articles