वीबी-जी राम-जी योजना से मुंगेली के 90 स्कूलों में बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय

3 करोड़ 87 लाख स्वीकृत, हर स्कूल को मिलेंगे 4.30 लाख

मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादवग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वीबी-जी राम-जी योजना के तहत मुंगेली जिले के 90 शासकीय विद्यालयों में आधुनिक बालिका शौचालय बनाए जाएंगे।

क्या है योजना

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के अंतर्गत बालिका शौचालय निर्माण के लिए कुल 3 करोड़ 87 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक विद्यालय के लिए 4.30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले के उन 90 विद्यालयों का चयन किया गया है जहां पहले से बालिका शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

क्यों जरूरी थी ये पहल

मुंगेली जिले के अनेक ग्रामीण विद्यालयों में बालिका शौचालय नहीं था। इसकी वजह से किशोरावस्था की छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई छात्राएं असुविधा के कारण स्कूल आने से बचती थीं। अभिभावक भी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे।

*सिर्फ भवन नहीं, बदलेगा सोच*

प्रशासन का कहना है कि ये पहल सिर्फ भवन निर्माण तक सीमित नहीं है। इसका मकसद ग्रामीण बालिकाओं के आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा को नई दिशा देना है।

*गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर*

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि ये शौचालय सिर्फ आधारभूत सुविधा नहीं, बल्कि बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए जरूरी है।

जिला पंचायत CEO गोकुल रावटे ने बताया कि सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण होगा। तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे।

Hot Topics

Related Articles