शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड, गिधौरी पुलिस की कार्रवाई

बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना गिधौरी पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच के दौरान एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को विधिवत जब्त किया और प्रकरण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

दिनांक 24 सितंबर 2026 को न्यायालय ने शराब पीकर वाहन चलाने के इस प्रकरण में वाहन चालक पर कुल 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया।

पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Hot Topics

Related Articles