शराब पीकर वाहन चलाने वाले फिर 4 धरे गए, 10-10 हजार का जुर्माना

    भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है। इस दौरान चेकिंग अभियान में पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 04 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा इन सभी 04 प्रकरणों में वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, इनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें 22 अगस्त को न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 प्रकरण में वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड का आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुए, पकड़े गए इन सभी चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Hot Topics

Related Articles