भाटापारा- क्षेत्र में प्रशासनिक शिथिलता की वजह से एक बार फिर हटरी बाजार पुराना मछली मार्केट क्षेत्र में मांस मछली बिक्री का कारोबार फिर शुरू हो गया है जबकि कुछ अर्से पूर्व कड़ाई से इस क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए सभी मांस, मटन, मछली बेचने वालों को सुरखी रोड की ओर स्थानांतरित किया गया था लेकिन पिछले एक पखवाड़े से शहर के भीतर मांस, मटन, मछली बेचने वाले फिर से एक एक कर अपनी दुकानदारी बढ़ाते जा रहे है जिसके कारण वातावरण फिर से दुषित हो रहा है। नागरिकों की लगातार मांग के बाद हटरी बाजार क्षेत्र में जगह जगह खुले आम मांस मटन बिक रहे है । प्रशासन मांस मटन विक्रय हेतु शहर के बाहर सुरखी रोड में स्थानांतरित किया गया था लेकिन मौका पाते ही अनेक दुकानदार फिर से हलचल पैदा करते हुए डिस्मेंटल किये गये पुराना मछली मार्केट के भीतर व बाहर फिर मछली मांस दुकान लगाकर कारोबार कर रहे है । कुछ एक दुकानदार बंद पड़े रेलवे अंडर ब्रिज जाने के रास्ते में भी अपनी दुकानदारी चला रहे है। वहीं कुछ एक लोग दुसरे धंधे की आड़ में काउंटर के नीच मांस मटन बेचने का काम कर रहे है। इसी प्रकार बस स्टैण्ड क्षेत्र तथा रेलवे ओव्हर ब्रिज के किनारे भी अवैध रूप से मांस, मटन, मछली बेचने का कारोबार फिर से पनपने लगा है








