जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा लखनपुर। शहीद उदय मुदलियार की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद उदय मुदलियार के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उदय मुदलियार का साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस दौरान वक्ताओं ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले का उल्लेख करते हुए शहीद उदय मुदलियार के अद्वितीय बलिदान को याद किया और उनके योगदान को कभी न भुलाए जाने वाला बताया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह देव, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, जमील खान, देवनारायण सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, असफाक खान, रामसूजन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी शराफत अली, देवधारी चौधरी, मोहर लाल, अजर चौधरी, अनिल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, रमेश साहू, उमेश सोनवानी, धीरज दास, बंधन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने शहीद उदय मुदलियार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।






