भाटापारा(मोहन तिवारी)नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद के प्रकल्प शहीद स्मृति परिषद द्वारा स्मृति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीद सैनिकों तथा आपातकाल योद्धाओं की नाम पट्टिका सार्वजनिक स्थलों मे लगाए जाने की मांग की जा रही है जिसके तहत नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के समक्ष परिषद के सदस्यों द्वारा सार्वजनिक स्थलों मे पट्टिका लगाये जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया जिस पर उनके द्वारा संवेदना पूर्वक संज्ञान लिया गया, इसी कड़ी मे परिषद के सदस्यों द्वारा एसडीएम श्यामा पटेल से मुलाकात की गयी तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्वों की स्मृति को जीवंत करने अभियान से अवगत कराया।






