नीट पेपर लीक: कांग्रेस ने की शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

भाटापारा (मोहन तिवारी)प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीट पेपर लीक मामले में धरना-प्रदर्शन किया। नई दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद परिसर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसदों, वरिष्ठ नेताओं, निर्दोष छात्रों और युवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में यह धरना हुआ।

कांग्रेसजनों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा, यह देश के इतिहास का काला दिन है। केंद्र की दमनकारी सरकार ने संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने देश के 23 लाख युवाओं के साथ धोखा किया।

Hot Topics

Related Articles