शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में पालक-शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

  • बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति एवं शैक्षणिक विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

राजकुमार अग्रवाल 

बिलखंड/बसना :– महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में छात्र-छात्राओं के पालकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, बच्चों की पढ़ाई में सुधार लाने तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति पालकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई का स्तर, अनुशासन, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन एवं विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

शिक्षकों द्वारा पालकों को बच्चों की पढ़ाई पर घर में भी विशेष ध्यान देने, नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई। वहीं पालकों ने भी विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में यह बात प्रमुखता से रखी गई कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षक, पालक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।

बैठक में उपस्थित पालकों एवं समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक का समापन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यालय को बेहतर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभ्यास भोई, उपाध्यक्ष कुंजराम यादव, जितेन्द्र चौहान,प्रधान पाठक विजय धृतलहरे , सहायक शिक्षक शंभूसिंह परमेश्वर एवं बड़ी संख्या में प्रमुख पालकों के उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles