शासकीय स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता निलंबित

सोहन केशरी।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरवाहीबांस के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग अंबिकापुर द्वारा 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उनके खिलाफ महिला सहकर्मी के प्रति अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार, शासकीय सेवक के अनुरूप आचरण नहीं करने, विद्यालय के अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने तथा प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके चलते मनोज कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Hot Topics

Related Articles