शिव संस्कार धाम से 24 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, हरहरमहादेव, बोल बम की नारों की होंगी गूंज 

बालोद।शिव संस्कार धाम सेवा समिति एवं बोल बम कांवरिया समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी शिव भक्तों के द्वारा देवधिदेव महादेव को जल अर्पित करने के लिए होंगी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन..

समिति के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी बाबा बैधनाथ धाम से लौटे कांवरियों के संग होंगी कावड़ यात्रा,,पहले बोल बम और काशी विश्वनाथ की यात्रा से आने के बाद उन्हें भक्तों के द्वारा दल्ली राजहरा मैं भी कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।


  • यात्रा का मार्ग और समय* 

यह कांवड़ यात्रा *24 अगस्त, दिन सोमवार को दोपहर 11:00 बजे* शिव संस्कार धाम मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा जैन भवन चौक, गुप्ता चौक, पुराना बाजार होते हुए झरण मैया मंदिर के पवित्र कुंड तक पहुंचेगी। वहां से पवित्र जल भरकर कंधे कावड़ धर कर बोलबम के नारों के साथ उसी मार्ग से वापस लौटेंगे। वापसी में यात्रा शीतला मंदिर पेट्रोल पंप के पास मुड़कर माइन्स ऑफिस चौक होते हुए पुनः शिव संस्कार धाम पहुंचकर संपन्न होगी।

समिति ने बताया कि इस यात्रा में जो श्रद्धालु बोल बम नहीं जा पाए हैं, वे भी शामिल होकर बाबा की सेवा कर सकते हैं और पुण्य के भागी बन सकते हैं। अन्य शिव भक्त भी कांवरियों के साथ चलकर इस धार्मिक आयोजन का पुण्य के भागी बने,,


  • संध्या में भजन संध्या का आयोजन

कांवड़ यात्रा के समापन के पश्चात,, श्रावण मास के हर सोमवार की तरह इस सोमवार भी शिव संस्कार धाम में रुद्राभिषेक होंगी, श्रावण मास के अंतिम सोमवार को और भी यादगार बनाने संध्या 6:00 बजे* से शिव संस्कार धाम परिसर में ,, शिव नाम की सांगित संध्या का आयोजन किया गया है समस्त भक्तगण भोले बाबा की भक्ति में लीन होकर, झूमें नाचे आनंद लें..

समिति ने नगर के समस्त शिव भक्तों और नगरवासियों से सादर अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस साल के श्रवण मास को यादगार बनाये..

*आयोजक:* शिव संस्कार धाम सेवा समिति एवं बोल बम कांवरिया समिति

Hot Topics

Related Articles