श्रीरामलला दर्शन योजना: मुंगेली से 64 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

संदीप यादव मुंगेली,। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 64 श्रद्धालुओं की अयोध्या धाम जाने की अभिलाषा साकार हुई। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पहार से सम्मान कर हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला। सभी दर्शनार्थी जय श्रीराम के जयकारों के साथ अयोध्या धाम के लिए निकले।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष  रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत सभापति  उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत लोरमी उपाध्यक्ष  राजेंद्र साहू और पथरिया सभापति रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने सभी दर्शनार्थियों को मंगलमय और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार की इस योजना से आम श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना पूरा हो रहा है।

Hot Topics

Related Articles