भाटापारा ,नगर पालिका परिषद अंतर्गत संत माता कर्मा वार्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी सम्मिलित हुए
इस अवसर पर वार्ड में कुशल वैष्णव के घर से अरुण साहू के घर तक नाली निर्माण, वर्मा जी के घर से कुलंजन जी के घर तक एवं श्री बया जी के घर से श्री भोलू जी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण तथा श्री जे.के. अग्रवाल जी के घर के पास पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत ₹9.75 लाख है।
इन विकास कार्यों से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भाटापारा के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।















