समग्र बस्तर पुस्तक वास्तव में समग्रता लिए हुए – डॉ. रमन

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अपने निवास कार्यालय में सरस्वती बुक्स से प्रकाशित एवं रुद्र नारायण पाणिग्रही द्वारा लिखित पुस्तक समग्र बस्तर का विमोचन किया। यह पुस्तक पांच भागों में प्रकाशित है। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि समग्र बस्तर पुस्तक वास्तव में बस्तर की समग्रता लिए हुए है। यह पुस्तक बस्तर को जानने समझने वालों के लिए शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर पुस्तक के लेखक रुद्र नारायण पाणिग्रही, प्रकाशक आकाश महेश्वरी, छत्तीसगढ़ी भाषा के साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित, पत्रकार अवधेश मिश्रा समाजसेवी आशीष राज सिंघानिया उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles