साइड नहीं देने की बात पर अश्लील गाली – गलौज कर बांस के डंडे व मुक्के से जानलेवा हमला करने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार

बलौदाबाजार /पलारी ,साइड नहीं देने की बात पर अश्लील गाली – गलौज कर बांस के डंडे व मुक्के से जानलेवा हमला करने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार थाना पलारी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दोनों आरोपियों को किय गया गिरफ्तार,,,,

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा हिंसात्मक गतिविधियों, मारपीट व गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पलारी पुलिस द्वारा रास्ते में साइड नहीं देने के मामूली विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:*- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों के समक्ष प्रार्थी का खून लगा टी-शर्ट जप्त किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा (खून लगा) विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 03.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. गोपाल बंजारे पिता संतोष बंजारे, उम्र 18 वर्ष 06 दिन, निवासी ग्राम भरूवाड़ीह, थाना पलारी

2. गौरव बंजारे पिता संतोष बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भरूवाड़ीह, थाना पलारी

Hot Topics

Related Articles