भाटापारा (रिपोर्टर मोहन तिवारी)आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने अपने निज निवास पर छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ के सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
दिव्यांगजनों के अधिकारों, उनके कल्याण तथा समाज में उनकी गरिमामयी भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ के सभी सम्माननीय जनों के स्नेह, विश्वास एवं आत्मीय भेंट के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।






