छुरिया- जिला कांग्रेस की मासिक बैठक छुरिया में आयोजित कि गई थी । जिसमें जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कांग्रेस के स्थानीय विधायक तथा ब्लॉक अध्यक्ष के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप हुआ। जहां विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि मैं तुमको कल भी नहीं मानता था और आज भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नहीं मानता । जिससे हंगामें की स्थिति निर्मित हो गई । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पंचायत छुरिया के साहू धर्मशाला में मासिक बैठक आयोजित की गई थी ।जिसमें
जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित थे । जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि विधायक भोलाराम साहू जब क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं तब उनके द्वारा उस क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, एवं बूथ अध्यक्ष को जानकारी नहीं दी जाती, जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं होने से नाराज होकर उनसे पूछते हैं जब विधायक द्वारा उन्हें पूछा ही नहीं जाता तो उन्हें बनाकर क्यों रखा गया है । मासिक बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री पंकज बांधव द्वारा इस पर विधायक भोलाराम साहू से चर्चा की गई तो वे भड़क गए और उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत किसने की है तो बांधव ने कहा कि जिले की बैठक में धर्मेन्द्र साहू ने की थी । इस पर विधायक एवं ब्लॉक अध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप होने लगा । जिले के सभी पदाधिकारियों के समक्ष भोलाराम साहू ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू को कहा कि मैं तुमको कल भी नहीं मानता था और आज भी ब्लॉक अध्यक्ष नहीं मानता । बैठक में हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने दोनों पक्षों को समझााईश देते हुए किसी तरह मामला को शांत कराया तब जाकर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न हो पायी। इस बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव, खुज्जी कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज बांधव, चुम्मन साहू, राहुल तिवारी, जितेन्द्र सिंह भाटिया, यातिन खान, अमित उइके, राजू सिंह राजपूत,बलीराम साहू, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, धर्मेन्द्र साहू, प्रदीप पटेल, सहित बड़ी संख्या मंें कांग्रेस के पदाधिकारी बैठक उपस्थित थे।






