जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा
- मृतक शराब पीकर आए दिन गाली गलौज और करता था झगड़ा विवाद
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोयदा खुटनपारा में पुरानी रंजिश और झगड़ा विवाद से परेशान साले ने अपने ही जीजा को टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दोंदूराम (40 वर्ष), निवासी ग्राम सोयदा खुटनपारा, की पत्नी दूर पति बाई ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 अक्टूबर को मृतक अपनी बेटी के घर गया था। 11 अक्टूबर को वह वापस लौट आया, जबकि उसकी पत्नी ने उसे बताया कि बेटी के घर में विवाद के कारण उसे कुछ समय रुकना पड़ा था। इसके बाद 12 अक्टूबर की रात करीब 9:40 बजे मृतक की पत्नी घर में सो रही थी। इसी दौरान उनकी बेटी सरस्वती जोर-जोर से आवाज लगाने लगी।आवाज सुनकर मृतक की पत्नी बाहर आई तो देखा कि उसके पति दोंदूराम सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। उनके सिर से खून निकल रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर लखनपुर अस्पताल के मरचुरी सुरक्षित रखवाया गया। धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही घुरसाय, पिता बैजनाथ बसोड़ (48 वर्ष), निवासी सोयदा खुटनपारा, थाना लखनपुर, से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पुरानी रंजिश और झगड़ा विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। आरोपी ने टांगी से मृतक के बाएं गाल पर वार कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद की है।लखनपुर पुलिस ने 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया और आरोपी घूरसाए पिता बैजनाथ उम्र 48 वर्ष ग्राम शोयदा थाना लखनपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






